Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में पानी में डूबने से किसान की मौत:पैर फिसलने से मखाना खेत में गिरे, खेती कर घर चलाते थे


पूर्णिया में मखाना के खेत में जमे पानी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। किसान रोजाना की तरह घर से खेत पर गया था, तभी वो अचानक फिसल गया और खेत में जमे गहरे पानी में जा समाया। जब तक लोगों ने उसे पानी से निकाला, किसान की मौत हो चुकी थी। घटना सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहरा घाट वार्ड-5 की है। मृतक की पहचान बोहराघाट लौउटा टोला निवासी रामलाल टुड्डू (52) के रूप में की गई है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि रामलाल टुड्डू रोजाना की तरह घर से मखाना के खेत की ओर गए थे। खेत में काफी मात्रा में पानी जमा था। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण उन्हें तुरंत बचाया नहीं जा सका। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों की नजर खेत में पानी के बीच पड़े शव पर पड़ी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल सरसी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। इधर, अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रामलाल टुड्डू किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। सरसी थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles