Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री के 12 साल पूरे, मंगल पांडे ने की पूजा:सीवान में बोले- 12 सालों में भारत ने विकास का नया इतिहास रचा


नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीवान सदर के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय ने शहर के कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश, बिहार और सीवान के निरंतर विकास एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगल पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि चाहे आधारभूत संरचनाओं का विस्तार हो, आर्थिक विकास, सुशासन, जनकल्याण या राष्ट्रीय सुरक्षा का क्षेत्र, हर मोर्चे पर देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को देश के इतिहास का एक स्वर्णिम काल बताया। ”देश की जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ” मंगल पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण देश की जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। यही कारण है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को देश के 21 से अधिक राज्यों में जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में जनता का समर्थन यह दर्शाता है कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहता है। प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की उन्होंने कहा कि जनता का अपार समर्थन ही प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री मोदी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है और आने वाले समय में भी वे इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द प्रसाद चौहान ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन की नई गाथा लिखी है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles