Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फर्जी आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार:किशनगंज पुलिस ने एसटीएफ के साथ की संयुक्त कार्रवाई, प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में होता था काम


किशनगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और अवैध आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम एसटीएफ के सहयोग से इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है। विशेष टीम ने 2 अप्रैल को टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र की एक किराना दुकान पर छापा मारा और गिरोह के मुख्य सरगना मनोहर शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 400 लोगों के आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित 57 प्रकार के दस्तावेज और सामग्री बरामद की गई थी। इसके बाद, 4 अप्रैल को खगड़िया जिले से आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। 5 अप्रैल को एक और आरोपी साजिद रब्बानी को टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। साजिद रब्बानी श्यामपुर, पलासी, अररिया का निवासी है और टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 112/26 में वांछित था। प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में बनाता था फर्जी प्रमाण पत्र पुलिस के अनुसार, साजिद रब्बानी प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करता था और अवैध आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह को क्लोन बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट बेचता था। इन क्लोन फिंगरप्रिंट का उपयोग गिरोह के मुख्य सरगना मनोहर कुमार द्वारा आधार कार्ड बनाने वाले सॉफ्टवेयर को संचालित करने में किया जाता था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार स्वयं इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles