
बांकुड़ा. इंदास के करिगुंडा गांव के CJP समर्थक शेख अब्दुल हफीज के घर पर उपद्रवियों के एक समूह ने देर रात हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी, लोहे की छड़ और लोहे के औजारों से उनपर हमला किया. हफीज तो किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन हमलावरों ने उनके पिता शेख मोहम्मद मफीक को पीट पीट कर मार डाला.
अब तक आठ आरोपित गिरफ्तार
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पत्नी हसीना बेगम ने 10 से 15 हमलावरों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई. इंदास पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना में शामिल बाकी लोगों की पहचान की जा सके. गंभीर रूप से घायल मफीक को इंदास ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
BJP का कोई कनेक्शन नहीं
इस मामले पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ क्रिमिनल जैसा बर्ताव किया जाएगा. उन्होंने कहा-हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे. सख्त एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा- यहां BJP का कोई कनेक्शन नहीं है. वो सभी क्रिमिनल हैं.
मामला राजनीतिक विवाद नहीं
यूनियन मिनिस्टर सुकांत मजूमदार ने इस मामले पर कहा-अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो FIR दर्ज होनी चाहिए और पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि ये घटना किसी लोकल झगड़े की वजह से हुई होगी. CJP के प्रोटेस्ट में बंगाल से लोगों के शामिल होने के बावजूद, कहीं और ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हर वर्कर का कैरेक्टर तय करना मुश्किल
स्टेट मिनिस्टर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि BJP किसी भी गलत काम के दोषी को नहीं बचाएगी. पॉल ने कहा-पूरे भारत में लाखों BJP वर्कर हैं. हर वर्कर का कैरेक्टर तय करना न तो मुमकिन है और न ही स्टेट प्रेसिडेंट या चीफ मिनिस्टर की जिम्मेदारी है. अगर किसी ने ऐसा कुछ किया है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
The post बंगाल में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
