Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बड़हिया नगर परिषद चुनाव में सत्ता पक्ष को झटका:लखीसराय के सशक्त समिति चुनाव में अपोजिशन सपोर्टेड कैंडिडेट्स ने दर्ज की जीत


लखीसराय जिले के बड़हिया नगर परिषद की सशक्त समिति के चुनाव में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ। इसमें सत्ता पक्ष समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा, जबकि विपक्ष समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस चुनाव परिणाम ने नगर परिषद की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। सशक्त समिति को विकास योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली समिति माना जाता है। विपक्ष समर्थित उम्मीदवारों ने सत्ता पक्ष को स्पष्ट अंतर से हराया सत्ता पक्ष की ओर से वार्ड संख्या 14 से अमित शंकर, वार्ड संख्या 05 से प्रभा देवी और वार्ड संख्या 22 से प्रेमशंकर चुनाव मैदान में थे। वहीं, विपक्ष की ओर से अविनाश कुमार, विकी कुमार और रिंकू देवी ने दावेदारी पेश की थी। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में विपक्ष समर्थित उम्मीदवारों ने सत्ता पक्ष को स्पष्ट अंतर से हराया। वार्ड संख्या 22 में प्रेमशंकर को 12 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार विकी कुमार ने 14 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। रिंकू देवी ने 16 वोट प्राप्त कर निर्णायक जीत दर्ज की इसी प्रकार, वार्ड संख्या 14 में अमित शंकर फूलन को 12 वोट मिले, जबकि अविनाश कुमार को 14 मत प्राप्त हुए। वार्ड संख्या 05 से प्रभा देवी को 10 वोट मिले, जबकि रिंकू देवी ने 16 वोट प्राप्त कर निर्णायक जीत दर्ज की। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह मुकाबला पूर्व चेयरमैन अमित कुमार गुट और सत्ता पक्ष में सक्रिय सुजीत कुमार समर्थक गुट के बीच सीधी टक्कर बन गया था। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ प्रतीक कुमार, उपेंद्र कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। परिणाम आने के बाद विपक्षी खेमे में उत्साह का माहौल है, जबकि सत्ता पक्ष की हार को स्थानीय राजनीति में एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles