Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में जमीन विवाद, बुजुर्ग की हत्या:बेटा-बहू पर एक-दूसरे को फंसाने का आरोप, 3 कट्ठा जमीन का मामला


बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में राजावर पंचायत अंतर्गत चकरोशन गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 60 साल की बुजुर्ग की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना में मृतका के बेटे और बहू एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान चकरोशन गांव निवासी शेरू यादव की पत्नी बिंदेश्वरी देवी (60) के रूप में हुई है। अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हत्यारा बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान मध्य रात्रि करीब तीन बजे किसी ने तेज धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना भयावह था कि उनका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हल्ला होने के बाद हत्यारा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं दूसरी और घटना मामले में परिजन खुल कर बताने में कतरा रहे हैं। परिजन द्वारा घर के ही किसी सदस्य को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद मृतका के बेटे रामू यादव की पत्नी रूबी देवी रात में ही रजौन थाना पहुंची और अपने देवर गोपाल यादव पर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का किया इंस्पेक्शन सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और गोपाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके साथ ही मृतका के पति शेरू यादव तथा शिकायतकर्ता बहू रूबी देवी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं शनिवार की संध्या एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष राजरतन,एएसआई मुकेश कुमार,विनोद कुमार तथा अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए और क्राइम सीन की जांच की। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है।परिजनों के अनुसार मृतका के पांच बेटे थे, जिनमें से एक बेटे की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। परिवार के लोगों ने बताया कि बिंदेश्वरी देवी ने अपने बेटों के बीच पहले ही तीन-तीन कट्ठा जमीन का बंटवारा कर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने छह कट्ठा जमीन अपने पास रखी हुई थी। तीन कट्ठा अतिरिक्त जमीन की मांग कर रही थी रूबी मृतका की बहुएं माला देवी, दुलारी देवी, संजू देवी तथा बेटी मंगली देवी ने रामू यादव की पत्नी रूबी देवी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रूबी देवी लगातार अपने हिस्से के अलावा तीन कट्ठा अतिरिक्त जमीन की मांग कर रही थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उसने दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर वृद्धा की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से गोपाल यादव पर आरोप लगा दिया। परिजनों का दावा है कि घटना के बाद दो संदिग्ध व्यक्ति खेत की ओर भागते हुए देखे गए थे। सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल दूसरी ओर रूबी देवी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपने देवर गोपाल यादव को ही हत्या का जिम्मेदार बताया है। उसका आरोप है कि गोपाल यादव नशे का आदी है और अपनी अधिकांश जमीन बेच चुका है। वह लगातार अपनी मां पर जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। रूबी देवी का कहना है कि कई बार गोपाल यादव ने जमीन नहीं देने पर मां को जान से मारने की धमकी भी दी थी।फिलहाल हत्या किसने की है, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आएगी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतका के परिजन और मायके पक्ष के लोग शोक में डूबे हुए हैं। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं और जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही परिजनों ने बताया कि 4 जून को रूबी देवी ने जमीन विवाद को लेकर थाना में आवेदन दिया था। 5 जून को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच भी किया था। इसके बाद शनिवार को दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया था। लेकिन इसके पूर्व ही बिंदेश्वरी देवी की हत्या कर दी गई। जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया – SDPO एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में मृतका के पति, पुत्र और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles