Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूत,इसलिए निशांत को स्वास्थ्य मंत्री बनाया':आनंद मोहन बोले-4 लोग JDU को बर्बाद करेंगे; संजय सिंह के घर पहुंच नीतीश ने दिया मैसेज


जदयू के करीब रहे आनंद मोहन अब पार्टी के निशाने पर हैं। आनंद मोहन ने बिहार में सम्राट सरकार बनने के बाद जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, जदयू से ही उनकी पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद विधायक हैं। बीते दिनों सीतामढ़ी में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के लोगों ने जिंदा दफन कर दिया। नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर आनंद मोहन ने कहा है, ‘बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत है। चंडाल चौकड़ी ने जदयू को बर्बाद कर दिया। जदयू अब थैली वाली पार्टी हो गई है। जिसने थैली पहुंचाई, वो मंत्री बना।’ आनंद मोहन राजपूत जाति से आते हैं। जदयू ने आनंद मोहन को जवाब देने के लिए जदयू एमएलसी संजय सिंह को आगे किया है। वो भी राजपूत हैं। संजय सिंह ने कहा है, ‘पार्टी ने उनकी पत्नी और बेटे को टिकट दिया था, तब वो क्या थैली लेकर आए थे।’ आनंद मोहन के बयानबाजी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक संजय सिंह के घर पहुंच गए। जानकार बताते हैं कि नीतीश कुमार के संजय सिंह के घर जाना ये बताता है कि, पूर्व मुख्यमंत्री बाहुबली की बातों से खफा हैं। आनंद मोहन को इलाज की जरूरतः संजय सिंह संजय सिंह ने कहा है, ‘आनंद मोहन के बयान से मै स्तब्ध हूं। ऐसा बयान मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही दे सकता है।’ जानिए आनंद मोहन ने ऐसा क्या है, जिसपर सियासत हो रही है दरअसल, आनंद मोहन पिछले दिनों सीतामढ़ी में कहीं। वो डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। आनंद मोहन ने कहा कि नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। आज कौन लोग हैं चेतन आनंद को नवीनगर भेजते हैं, शफूर्दीन का गला काटते हैं? उन्होंने कहा, बिहार में नए सीएम की शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार मौजूद थे। 85 MLA के साथ वे खड़े थे, लेकिन उनकी फोटो नहीं थी। आज जो सरकारी बोर्ड लगाया जा रहे हैं, उसमें से डिप्टी सीएम का भी नाम गायब हो गया है। आनंद मोहन ने ये बातें सीतामढ़ी में कहीं। वो डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने पर आनंद मोहन ने कहा, ‘कुछ लोग नैरिटिव सेट कर रहे हैं कि आनंद मोहन बेटे को पद दिलाने के लिए बौखला गया है। इन लोगों ने जेडीयू का बोरिया-बिस्तर नहीं समेटा है। पूरे एनडीए को डूबा रहे हैं। आज चुनाव हो जाए। आरा-बक्सर के MLC चुनाव में थैली को करारा जवाब मिला है। दूसरा चुनाव फिर होने वाला है। लोग कहते हैं टाइगर अभी जिंदा है। सिंह इज किंग। देखते रहिए आप। पैसे का खेल हो रहा है।’ जो लोग परिवारवाद पर हल्ला मचाते हैं, उन्हीं के भाई को डुमरांव से टिकट दिया गया। आनंद मोहन ने कहा कि उन्हें किसी पद या नुकसान की चिंता नहीं है, वे सिर्फ सच बोलने आए हैं। अब जानिए जदयू के नेताओं ने आनंद मोहन के बयान पर क्या कहा संजय सिंह बोले- थैली लेने वाले ही थैली की बात करते सोमवार को कहा था कि आनंद मोहन अब जेडीयू में नहीं हैं और थैली लेने वाला अगर थैली की बात करे तो आश्चर्य होता है। शिवहर सीट पर बीजेपी से सीट लेकर जेडीयू ने लवली आनंद को टिकट दिया था और वे चुनाव जीतकर भी आईं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या टिकट लेने के लिए आनंद मोहन थैली लेकर गए थे। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद पहले शिवहर से विधायक थे। वहां स्थिति कमजोर होने पर उन्हें नवीनगर भेजा गया। क्या वहां भी थैली लेकर गए थे। लेसी सिंह बोलीं- वो हमारे नेता के नेतृत्व को चुनौती दे रहे बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने आनंद मोहन के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘वह हमारे नेता को चुनौती दे रहे हैं। उनके नेतृत्व को चुनौती दे रहे है। मेरा निजी राय है कि दुनिया में किसी भी नेता की ताकत नहीं है कि हमारे नेता को जिंदा दफन कर दे। हमारे पार्टी में सभी नेता नीतीश कुमार के निर्णय को मानते हैं। इस तरह की बात उनको नहीं करनी चाहिए। पार्टी में हर निर्णय पर फैसला उनका ही होता है।’ क्या पार्टी आनंद मोहन पर कार्रवाई करेगी, इसपर मंत्री लेसी सिंह ने कुछ नहीं कहा। वहीं, थैला पहुंचाकर मंत्री बनने वाले बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ‘हम लोग काफी समय से मंत्री है, ऐसा हमने कभी नहीं देखा है। लगता है आनंद मोहन चौक चौराहे में जो बातचीत होती है, उसे सुनकर इस तरह का बयान दे रहे हैं।’

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles