Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में फंदे से लटकी मिली दुकानदार की लाश:साला पर आरोप, मामा बोले- भांजे के जमीन पर नजर थी, ब्रोकर के साथ मिलकर मार डाला


बेगूसराय में घर में फंदे से लटका हुआ दुकानदार का शव मिला है। मामा ने प्रॉपर्टी के लिए साला पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक रोशन कुमार (32) रतनपुर मोहल्ला के रहने वाले थे। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की है। रवि रोशन कुमार अपने घर पर ही किराना और फुटकर दुकान चलाता था। 2 दिन से उसकी दुकान बंद था। रविवार को आसपास के लोगों ने घर के अंदर से दुर्गंध महसूस किया। जिसके बाद मामा अनिल कुमार को सूचना दी गई। साला ने मारकर लटका दिया मामा अनिल कुमार ने बताया कि रवि के माता-पिता की बहुत पहले मौत हो गई थी। यह भाई में अकेला था। नानी घर में ही पालन पोषण हुआ था। 10-12 साल पहले लखीसराय जिले के खुटहा में पकड़ौआ शादी कराई गई थी। उसका साला राजेश भी यहीं रहता था। साला का पड़ोस की एक महिला से अवैध संबंध था। 2 दिन पहले अपनी बहन और बहनोई का उसने झगड़ा करवा दिया था। जिसके बाद रवि की पत्नी यहां से मायके चली गई थी। इस बीच मौके का फायदा उठाकर उसने रवि को मारकर लटका दिया। इसके बाद आज रविवार को मुझे फोन करके कहा कि दरवाजा नहीं खोल रहा है।
जमीन के लिए भांजे को मार दिया अनिल कुमार ने आगे बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। शव फंदे से लटका हुआ था। बेगूसराय शहर के महंगे इलाके रतनपुर में रवि के नाम से 17 कट्ठा का प्लॉट है। मेरा भांजा पूरी संपत्ति का अकेला बारिश था, जमीन के लोभ में ब्रोकर से मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। दूसरा कोई मामला नहीं है, कभी-कभी शराबी प लेता था। छानबीन में जुटी पुलिस लाश मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles