Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में 25 घरों में बिजली-पानी की सप्लाई काटी गई:बिजली-पानी के अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई, विरोध के दौरान होमगार्ड का जवान घायल


बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के टाउन एंड एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने शुक्रवार को अवैध बिजली और पानी कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई बोकारो निवास के पीछे स्थित बस्ती क्षेत्र में की गई। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के विरोध और झड़प में एक होमगार्ड जवान घायल हो गया, जिसे बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस बस्ती में पिछले लगभग 10 वर्षों से लोग अवैध रूप से बिजली और पानी का उपयोग कर रहे थे। टाउनशिप क्षेत्र में बिजली पर अतिरिक्त लोड बढ़ रहा था
कई बार चेतावनी और समझाने के बावजूद भी अवैध कनेक्शन हटाने को तैयार नहीं थे। लगभग 25 ऐसे घर चिन्हित किए गए थे, जहां अवैध बिजली कनेक्शन के जरिए लाइट, पंखा समेत अन्य उपकरण चलाए जा रहे थे। इससे टाउनशिप क्षेत्र में बिजली पर अतिरिक्त लोड बढ़ रहा था। इसके अलावा, कई घरों में पानी की अवैध पाइपलाइन भी बिछाई गई थी, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। होमगार्ड जवानों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी
अभियान के दौरान बीएसएल के सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड जवान भी संयुक्त टीम के साथ मौजूद थे। टीम ने बस्ती में पहुंचकर अवैध बिजली के तार काटे और पानी की पाइपलाइन हटाई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन तोड़े गए। इसी बीच, बस्ती के कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया, जिसके कारण होमगार्ड जवानों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई। जवान बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कहासुनी जल्द ही धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई, जिसमें एक होमगार्ड जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बीएसएल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टाउनशिप क्षेत्र में अवैध बिजली और पानी कनेक्शन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से वैध तरीके से कनेक्शन लेने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles