![]()
झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा को 11 सीटों पर लाने की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मरांडी के नेतृत्व में भाजपा 24 से 21 सीटों पर आ गई है और वे एक भी उपचुनाव नहीं जिता सके। आज भाजपा कार्यकर्ता भी उनसे परेशान हैं। हाल ही में एक पुलिस अधिकारी द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर राज्य सरकार ने उसे पदमुक्त कर दिया। लेकिन आश्चर्य की बात है कि इस पर भी बाबूलाल मरांडी को दिक्कत है। इससे साफ है कि वे हर मुद्दे पर सिर्फ विरोध करने की राजनीति कर रहे हैं।
