Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर के जिला नियोजनालय में प्राइवेट कंपनियों का जॉब कैंप:15 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी, 10वीं पास से डिप्लोमा धारक तक कर सकते हैं आवेदन


भोजपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से आज कृषि भवन कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान तीन निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी AVSAR,न्यू दिल्ली में ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी। जॉब कैंप में भोजपुर जिले के बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा। AVSAR,न्यू दिल्ली में मशीन ऑपरेटर के 40 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15700–20596 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित इस जॉब कैंप में केवल पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पासस्नातक,ITI एवं डिप्लोमा मांगी गई है। चयन प्रक्रिया के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी तक निबंधित नहीं हुए हैं, वे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। जॉब कैंप में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। चयन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक और योग्य बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए जॉब कैंप में अवश्य शामिल हों। यह कैंप भोजपुर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles