लोहरदगा|झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा ने अपने विधानसभा क्षेत्र बिशुनपुर (69) के अंतर्गत आने वाले लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए नए अल्पसंख्यक विधायक प्रतिनिधियों की अनुशंसा की है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को आधिकारिक पत्र जारी कर सूचित किया है। वहीं जारी किए गए पत्र पत्रांक 234/26 दिनांक 17 अप्रैल 26 के अनुसार पूर्व में नियुक्त प्रतिनिधियों के स्थान पर अन्य व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें नईमुद्दीन अंसारी को लोहरदगा जिले के लिए अल्पसंख्यक विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। तनवीर आलम को गुमला जिले के लिए अल्पसंख्यक विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं मंत्री ने पत्र में स्पष्ट किया है कि नवनियुक्त प्रतिनिधि मंत्री की अनुपस्थिति में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे।


