सीवान के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवा रोड स्थित कचहरी के समीप दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा से करीब छह लाख रुपये के दो सोने के हार चोरी होने के मामले में सीवान पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देशन और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में महज चार घंटे के भीतर चोरी की वारदात में शामिल युवती को पकड़ लिया गया है। उसके कब्जे से चोरी गए दोनों सोने के हार भी बरामद कर लिए गए हैं। एसपी ने मामले की कमान खुद संभाल ली सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम चोरी की सूचना मिलते ही एसपी ने मामले की कमान खुद संभाल ली। नगर थाना पुलिस और विशेष टीम ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में श्रद्धालु बनकर मंदिर में दाखिल हुई युवती की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दीं। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध तक पहुंच बनाई और कुछ ही घंटों में उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान युवती की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों सोने के हार भी बरामद कर लिए गए। इस पूरी कार्रवाई ने पुलिस की त्वरित कार्यशैली को एक बार फिर साबित किया है। तकनीकी और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया रविवार शाम हुई इस घटना के बाद मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश था। धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की खबर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई थी। वहीं, पुलिस ने भी मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए बिना समय गंवाए तकनीकी और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले के आधिकारिक उद्भेदन की तैयारी पूरी कर ली गई है। संभावना है कि पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी, बरामदगी और चोरी के पीछे की पूरी कहानी का खुलासा करेंगे। हालांकि,अभी तक पुलिस की ओर से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी फिलहाल पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
मंदिर से 6 लाख के सोने के हार चोरी:सीवान में पुलिस ने 4 घंटे में युवती को पकड़ा, हार बरामद