Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मई माह से शुरू होगी पीयू शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया, कुलपति ने दिया भरोसा


पटना ​पटना विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय में शेष बचे शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया आगामी मई महीने से विधिवत शुरू कर दी जाएगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी पटना यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के एक प्रतिनिधिमंडल की कुलपति प्रो. नमिता सिंह के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद सामने आई है। पुटा के महासचिव सह मीडिया प्रभारी डॉ. विभाष रंजन ने बताया कि कुलपति के साथ हुई इस चर्चा में प्रमोशन सहित शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी है। बैठक के दौरान कुलपति ने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर लेवल-10 से लेवल-11 और एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति की कार्यवाही 1 मई से प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसे संभवतः 20 मई तक हर हाल में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। सर्विस कन्फर्मेशन का प्रावधान सिंडिकेट से पहले ही पारित: ​महासचिव डॉ. विभाष रंजन ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद शिक्षकों के सर्विस कन्फर्मेशन का प्रावधान विश्वविद्यालय सिंडिकेट से पहले ही पारित हो चुका है। कुलपति ने इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया है, जिससे लंबे समय से सेवा स्थायीकरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस सकारात्मक वार्ता के बाद विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल में उत्साह देखा जा रहा है। ​प्रोन्नति के साथ-साथ शिक्षकों से जुड़े कई अन्य संवेदनशील और जायज मुद्दों पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने नरम रुख अपनाया है। कुलपति ने चाइल्ड केयर लीव, छह महीने का मातृत्व अवकाश, एक वर्ष के प्रोबेशन काल के बाद सर्विस कन्फर्मेशन और एरियर भुगतान जैसे विषयों पर जल्द ही ठोस और सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया है। यह शिक्षकों के हितों की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति द्वारा प्रोबेशन अवधि के दौरान ही शिक्षकों को रिसर्च स्कॉलर आवंटित करने के निर्णय की सराहना करते हुए उनके प्रति विशेष आभार प्रकट किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles