Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी के जयनगर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस से मिला शव:मुंबई से आ रही थी ट्रेन, नेपाल का रहने वाला था युवक


मधुबनी के जयनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम मुंबई से आ रही पवन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11061) से एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। यह शव ट्रेन के दिव्यांगजन बोगी से मिला। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर पहुंचने पर, ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर रुकने के बाद रेल और सफाई कर्मियों ने दिव्यांगजन बोगी में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। इसकी सूचना तुरंत रेल आरपीएफ और जीआरपी को दी गई। बैग में कपड़े, मोबाइल, कुछ रुपये और दवाएं भी बरामद सूचना मिलते ही रेल जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार और आरपीएफ प्रभारी उप निरीक्षक गोविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोगी से व्यक्ति को मृत पाया। मृतक की पहचान नेपाल के सिरहा जिला के नगरी गांव निवासी मो जलील दफाली के पुत्र मो. असलम दफाली (35) के रूप में हुई। मृतक के पास से एक बैग में कपड़े, मोबाइल, कुछ रुपये और दवाएं भी बरामद की गईं। शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि मो. असलम दफाली शादीशुदा थे और मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थे और इलाज के बाद अपने घर नेपाल जाने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। मृतक की पत्नी सकीला खातून ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके पति बीमार थे, इसलिए वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार शाम को मृतक का शव और सामान उनकी पत्नी व परिजनों को सौंप दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles