Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मेदिनीनगर में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद:जमीन विवाद में वारदात की थी योजना, डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर की थी फायरिंग


मेदिनीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग छापेमारी में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अपराधी जमीन विवाद में बड़ी वारदात को अंजाम देने और राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पहली कार्रवाई रविवार रात करीब 10 बजे सदर अस्पताल के पास हुई। गश्ती दल को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ किसी घटना की योजना बना रहे हैं। पुलिस के पहुंचते ही दो युवक भागने लगे, जिनमें से सुमित चंद्रवंशी (28) को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक पिस्टल, छह जिंदा गोलियां, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई। फरार आरोपी की पहचान राजा चंद्रवंशी के रूप में हुई है। चैनपुर थाने में सात आपराधिक मामले दर्ज डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि ये जमीन विवाद में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सुमित चंद्रवंशी पर हत्या और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं, जबकि राजा चंद्रवंशी के खिलाफ चैनपुर थाने में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरी कार्रवाई सोमवार तड़के करीब 3 बजे टीओपी 2 क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के पास की गई। पुलिस को डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। टीओपी प्रभारी राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे लाइन के किनारे सुनसान रास्ते पर दो संदिग्ध युवकों को देखा। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान रेलवे स्टेशन रोड निवासी अंशु कुमार उर्फ मंटू (24) और आदित्य कुमार गुप्ता उर्फ लक्की (22) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी पिस्तौल, दो गोली, एक खोखा, एक चाकू और एक लोहे का फाइटर बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नशे की लत के कारण राहगीरों को हथियार के बल पर लूटने की योजना बना रहे थे और उन्होंने एक-एक राउंड फायर भी किया था। पुलिस ने दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles