Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में बाइक सवार इकलौते बेटे की मौत:2 की हालत गंभीर, पेड़ से टकराई बाइक; तीनों रिश्तेदार थे


मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना ऐतिहासिक गांधीघाट के समीप हुई, जब एक तेज रफ्तार अपाची बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान कोरैया गांव निवासी अरविंद पासवान के रूप में हुई है, जो एक ठेला चालक का इकलौता पुत्र था। घायलों में उसी गांव के रंजीत पासवान और राजा कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल रंजीत पासवान और राजा कुमार को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। तीनों युवक आपस में पट्टीदार हैं
घटना के संबंध में पूर्व हरसिद्धि विधानसभा प्रत्याशी रमेश पासवान ने बताया कि तीनों युवक आपस में पट्टीदार हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सामने से अचानक एक अज्ञात वाहन आ जाने के कारण बाइक चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। तुरकौलिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक मौत की आधिकारिक सूचना या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दुर्घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों में गहरा दुख है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles