Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राम कथा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान:नवादा में बिहार के विकास और 'बिहारी फर्स्ट' के लिए प्रभु राम से मांगी शक्ति


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नवादा जिले के महवतपुर गांव में आयोजित 11 कुंडलीय श्री सीताराम महायज्ञ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस अवसर पर खुद को एक साधारण श्रद्धालु बताते हुए बिहार के विकास और ‘बिहारी फर्स्ट’ के लक्ष्य के लिए प्रभु श्री राम से शक्ति मांगी।

यह पावन आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना के पैतृक गांव में संपन्न हुआ। पासवान ने मंच से संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि वे यहां किसी राजनीतिक चर्चा के लिए नहीं, बल्कि प्रभु श्री राम के चरणों में बिहार के विकास की कामना लेकर आए हैं। बिहार को विकसित राज्य बनाने की मांगी प्राथना

उन्होंने बताया कि वे अपनी इच्छा से इस कार्यक्रम में शामिल हुए और धीरेंद्र मुन्ना के माध्यम से राम कथा की जानकारी मिलने पर आभार व्यक्त किया। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को एक विकसित राज्य बनाने और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रभु श्री राम से शक्ति की आवश्यकता है।

चिराग पासवान ने बुजुर्गों, माताओं, बहनों और युवाओं के प्यार व आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि इसी जन-आशीर्वाद के कारण वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने राम कथा को जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन देने वाला बताया। सकारात्मक सोच के साथ दैनिक जीवन में लौटेंगे उन्होंने कामना की कि कार्यक्रम के बाद सभी नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ अपने दैनिक जीवन में लौटेंगे। पासवान ने आगामी दिनों को बीते दिनों से बेहतर बनाने की कामना करते हुए समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि वे एक बिहारी के नाते बिहार को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

अपने संक्षिप्त संबोधन के अंत में चिराग पासवान ने सभी को धन्यवाद देते हुए ‘जय हिंद, जय बिहार’ का नारा लगाया। यह कार्यक्रम उनकी धार्मिक आस्था और बिहार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस आयोजन में कई प्रमुख हस्तियों और पार्टी के तमाम नेताओं की उपस्थिति रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles