Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राम मंदिर चौक से लॉ विवि गेट तक लंबा जाम, परेशान रहे लोग

क्राइम रिपोर्टर|रांची कांके स्थितकांके स्थित सुकुरहुट्टू में आयोजित श्री शिव पुराण कथा में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। कथा सुनने पहुंचे वाहन सवारों के लिए ट्रैफिक पुलिस कोई प्रभावी प्लान तैयार नहीं कर सकी, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। रविवार को कांके रोड स्थित राम मंदिर चौक से लेकर लॉ यूनिवर्सिटी गेट तक भयावह जाम की स्थिति बनी रही। कथा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों के साथ-साथ रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोग भी घंटों जाम में फंसे रहे। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए जवानों की तैनाती तो की गई थी, लेकिन वे यातायात को सुचारु करने में सफल नहीं हो पाए। सबसे अधिक अव्यवस्था लॉ यूनिवर्सिटी के पास देखने को मिली, जहां ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सड़क के दोनों ओर ऑटो चालकों का कब्जा बना रहा। ऑटो चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने के इंतजार में खड़े रहे, जिससे सड़क और संकरी हो गई तथा जाम की समस्या लगातार बढ़ती गई। स्थिति यह रही कि ट्रैफिक पुलिस वहां से एक भी ऑटो चालक को हटाने में सफल नहीं हो सकी। पुलिस की इस लापरवाही का खामियाजा जाम में फंसे वाहन सवारों को भुगतना पड़ा। लोग धीरे-धीरे रेंगते वाहनों के बीच घंटों फंसे रहे और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते रहे। कांके रोड से गुजरने वाले कई लोगों ने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पहले से वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की योजना बनाई जानी चाहिए थी। पर्याप्त प्रबंधन के अभाव में पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles