Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रियाहशी इलाके में पहुंचे दो हाथी, देखने के लिए पहुंचे लोग

रियाहशी इलाके में पहुंचे दो हाथी, देखने के लिए पहुंचे लोग

कुड़ू. माराडीह क्षेत्र में बुधवार देर रात हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया. नामनगर पतरा में 14 हाथियों का झुंड डेरा जमाये हुए था, जिसे ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से खदेड़ कर रूद चौक के बाद जंगलों की ओर भेज दिया, लेकिन अहले सुबह झुंड से बिछड़े दो हाथी गांधी मेमोरियल टेन प्लस टू उच्च विद्यालय माराडीह और राजा बाबू के आवासीय परिसर में पहुंच गये. वन विभाग ने हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है

वर्तमान में दोनों हाथी माराडीह के बगीचा में डेरा जमाए हुए हैं. हाथियों के पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उन्हें देखने पहुंचे. युवाओं ने हाथियों के वीडियो बनाये और सेल्फी भी ली. वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है. बताया जाता है कि रात्रि में खदेड़े जाने के बाद हाथियों के झुंड ने आधा दर्जन ग्रामीणों के खेतों में लगी गेहूं, सरसों और सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाया. वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग का कहना है कि हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश की जा रही है.

The post रियाहशी इलाके में पहुंचे दो हाथी, देखने के लिए पहुंचे लोग appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles