Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लतरा जेराटोली में खेत में हल चला रहे किसान पर तीन भालुओं ने किया हमला


गुमला|कामडरा थाना क्षेत्र के लतरा जेराटोली गांव में बुधवार को खेत में काम कर रहे एक किसान पर तीन जंगली भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक डॉ. गणेश राम ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। घायल की पहचान टेनसे होरो 65, निवासी लतरा जेराटोली, थाना कामडारा के रूप में हुई है। घायल टेनसे होरो ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत में हल चला रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से तीन जंगली भालू अचानक खेत में आ गए और उन पर हमला कर दिया। भालुओं ने उन्हें कई जगह घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए रिम्स रांची भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles