Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर में 20 वंचित बच्चों का स्कूल में एडमिशन:लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की पहल से शिक्षा के अधिकार को मिली नई दिशा


शिवहर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रयासों से शिक्षा के अधिकार को नई दिशा मिली है। प्राधिकार के सचिव सह जिला अपर मुख्य न्यायाधीश ललन कुमार रजक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत 20 वंचित छात्र-छात्राओं का विद्यालय में नामांकन कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएलवी आशुतोष कुमार सिंह और उनकी टीम ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय बराही जगदीश (बालक) में 19 बच्चियों का दाखिला सुनिश्चित किया। इसके अतिरिक्त, पीएलवी मेनका कुमारी ने एक अन्य बच्ची का नामांकन कराया। एक साथ 20 बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश लिया इस पहल के तहत क्षेत्र में सर्वेक्षण कर शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान की गई। उनके अभिभावकों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। लगातार परामर्श और जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप ही एक साथ 20 बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान क्षेत्र में विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। शिवहर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गरीब, असहाय और वंचित वर्गों तक न्याय और उनके अधिकारों को पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम न केवल बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles