शेखपुरा जिले के अरियरी थाना पुलिस ने बुधवार को सनैया गांव में छापेमारी कर बैंक ऋण के दो बकायेदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में केशो पासवान के पुत्र मणि पासवान और सुंदर पंडित के पुत्र राम दयाल पंडित शामिल हैं। इस छापेमारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। पुलिस दल में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह और सशस्त्र बल भी शामिल थे। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों बकायेदारों के खिलाफ नीलाम वाद कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। दोनों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की दल्लू मोड़ शाखा से वर्षों पहले कृषि ऋण लिया था। कई वर्षों से ऋण राशि और ब्याज जमा न करने पर बैंक ने उन्हें कई बार नोटिस जारी किए थे। नोटिसों को नजरअंदाज करने के बाद बैंक ने नीलाम कोर्ट में सर्टिफिकेट केस दायर किया था। 1 लाख 24 हजार 812 रुपये बकाया थे अखिलेश सिंह ने बताया कि मणि पासवान पर 1 लाख 19 हजार 158 रुपये और राम दयाल पंडित पर 1 लाख 24 हजार 812 रुपये बकाया थे। गिरफ्तार किए गए दोनों बकायेदारों को कड़ी पुलिस निगरानी में नीलाम वाद कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया है।
शेखपुरा में बैंक लोन के 2 बकाएदार गिरफ्तार:दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से लिया था कर्ज, कोर्ट ने जारी किया था नीलाम वारंट