गयाजी जिले के शेरघाटी के अनवारगंज मोहल्ला के रहने वाले 32 साल के रिजवान की हत्या प्रेम प्रसंग के विवाद में हुई थी। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी आयशा खातून के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज केस में कहा गया है कि रिजवान का बैदा गांव के रहने वाले आरिफ की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद था। आरोप है कि इसी विवाद में घर के लोगों ने मिलकर रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरिफ की पत्नी हदिसून खातून और उसके बेटे हसनैन रजा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। खास बात यह कि आरिफ व मारा गया दोनों आपस में ममेरा फुफेरा भाई थे। दाहिना हाथ बुरी तरह हुआ था जख्मी, गोली हाथ को छेद सीने में घुसी थी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के दौरान चली गोली रिजवान की दाहिनी बांह को छेदते हुए सीधे सीने में लगी थी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। सोमवार की दोपहर बैदा गांव में गोलीबारी की सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नेयाज अहमद और आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की थी। घटनास्थल से पुलिस ने 2 देसी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस बरामद किए थे जांच के दौरान पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मंगलवार को एफएसएल की टीम ने बैदा गांव पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए व कई अहम बिंदुओं पर जांच की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद जब जांच पड़ताल शुरू की गई तभी यह मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा होने की बात सामने आई थी। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही थी। लेकिन घटना के कुछ देर बाद पूछताछ में कड़ी दर कड़ी जुड़ते चली गई और हत्या की वजह प्रेम प्रसंग की बात खुल कर सामने आ गई जिसे अपराधियों ने तुरंत स्वीकार भी कर लिया। यही वजह रही कि घटना के 24 घण्टे के भीतर ही अपराधी भी पकड़े गए। जनवरी में मुंबई से घर आया था रिजवान मृतक की मां रोशन आरा ने बताया कि रिजवान जनवरी के महीने में मुंबई से घर वापस आया था। वह वहां टेलरिंग का काम करता था। वह यहीं रह कर काम कर रहा था। उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं।
शेरघाटी में अवैध संबंध में हुई थी दर्जी की हत्या:ममेरे भाई की पत्नी से था अफेयर; प्रेमिका और उसका बेटा गिरफ्तार, अन्य की तलाश