Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में नए कांग्रेस अध्यक्षों ने संभाला पदभार:कहा- संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव में करेंगे पदयात्रा, युवाओं को दी जाएगी प्राथमिकता


संगठन सृजन के बाद समस्तीपुर जिले में कांग्रेस ने दो जिला अध्यक्ष बनाए हैं। समस्तीपुर शहरी के लिए नगर निगम की अध्यक्ष पुरानी कांग्रेसी अनीता राम को जिम्मेवारी दी है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए सिद्धार्थ क्षत्रिय को को जिम्मा सौंपा गया है। रविवार को शहर के मोहनपुर रोड स्थित एक विवाह भवन में दोनों जिला अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही दोनों जिला अध्यक्ष ने विधिवत रूप से कांग्रेस का कामकाज शुरू कर दिया। दोनों जिला अध्यक्षों का पूर्व जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने स्वागत किया और संगठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को किया जाएगा मजबूत समस्तीपुर ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला अध्यक्ष बनाए गए सिद्धार्थ क्षत्रिय ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गांव-गांव की यात्रा करेंगे। युवाओं से मिलेंगे, समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगे और दल के प्रति लोगों का विश्वास जीतेंगे। कहा कि कांग्रेस बिहार में लगातार काम कर रही है। वोट बैंक भी अच्छा है, लेकिन एनडीए के लोगों ने छल से चुनाव जीता है। जिसका परिणाम अब लोगों के सामने है। कांग्रेस देश की आजादी में अग्रणीय भूमिका निभाई। जिले के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस से कोई विधायक नहीं है। आने वाले चार सालों में लगातार मेहनत कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जरूर जीत दिलाने का काम करेंगे। शहरी क्षेत्र में भी संगठन को किया जाएगा मजबूत समस्तीपुर शहरी क्षेत्र की जिला अध्यक्ष अनीता राम ने कहा कि शुरू से ही कांग्रेस से जुड़ी हुई हूं। मेरे दादाजी चूलाई राम भी कांग्रेस के विधायक थे। पूरा परिवार कांग्रेसी है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। विश्वास जताया है। उनके विश्वास पर वह खड़ा उतरने उतरूंगी। जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में हर स्तर पर काम करेंगे, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में यहां से संगठन की जीत हो सके। इस मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता राम कलेवर सिंह, भुपनेश्वर राम, कांग्रेस महिला सेल के अध्यक्ष निवेदिता गुप्ता, डोमन राय आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles