Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:काली पूजा समारोह में शामिल होने जा रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर


समस्तीपुर में सड़क हादसे में 20 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपने बड़े भाई के ससुराल में आयोजित काली पूजा समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोर बद्धा गांव निवासी शत्रुघ्न दास के 20 वर्षीय बेटे सुजीत कुमार के रूप में हुई है। सुजीत अपने बड़े भाई संजीत कुमार के ससुराल सरायरंजन थाना क्षेत्र के मनिका गांव में काली पूजा समारोह में शामिल होने जा रहा था। परिजनों के अनुसार, रास्ते में पतैली चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सुजीत की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुजीत कुमार सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने परिजन को सूचना दी हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और घायल युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. पवन कुमार ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में एक युवक की मौत की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि मृत युवक का पोस्टमार्टम कराने के लिए मुफस्सिल थाने के पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles