Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही-CM:बांका में 708 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, जीविका दीदियों से मिले


समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के तेलंगावा पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की गई थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तेलंगावा स्थित डिग्री कॉलेज मैदान के पीछे बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां स्थानीय विधायक पूरनलाल टुडू,धोरैया विधायक मनीष कुमार और अमरपुर विधायक जयंत राज, बेलहर विधायक मनोज यादव एवं जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और जीविका समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कटोरिया में 5.45 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही 12.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज का शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इन दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूरे बांका जिले के लिए 708.42 करोड़ रुपये की लागत वाली 497 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। इन योजनाओं में सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले के विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री सभा स्थल पर पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles