Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में कल 3 घंटे नहीं आएगी बिजली:मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद


सहरसा शहर में गुरुवार, 23 जुलाई को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई फीडरों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी करने की अपील की है। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सहरसा पुराना पावर हाउस सब स्टेशन और नया बाजार विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले विभिन्न फीडरों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखना आवश्यक है। सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सहरसा (शहरी) के अनुसार, पुराना पावर हाउस सब स्टेशन से संचालित टाउन-1 और टाउन-2 फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। टाउन-1 फीडर से डीबी रोड, बटराहा, शंकर चौक, दहलान चौक, चांदनी चौक और भारतीय नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं, टाउन-2 फीडर से जुड़े तिवारी टोला, पूरब बाजार और आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति भी इस दौरान बाधित रहेगी। इन उपकेंद्रों की बिजली रहेगी प्रभावित इसके अतिरिक्त, नया बाजार विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी न्यू कॉलोनी फीडर और हॉस्पिटल फीडर में भी मरम्मत कार्य होगा। इससे थाना चौक, गांधी पथ, न्यू कॉलोनी, सदर अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित अवधि तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह आवश्यक तकनीकी मरम्मत और रखरखाव कार्य भविष्य में निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और कार्य समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे बिजली कटौती की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य आवश्यक उपकरण पहले से चार्ज कर लें। साथ ही, बिजली से जुड़े जरूरी कार्य समय रहते पूरे कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles