Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में स्कॉर्पियो-ई-रिक्शा की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घंटों तक रोके रखा


सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। सूतिहारा गांव के पास स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को पुलिस द्वारा कब्जे में लेने का विरोध किया और उसे घटनास्थल से ले जाने से रोक दिया। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे सूचना मिलने पर परिहार, सुरसंड सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने और उचित कार्रवाई करने के बजाय दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने में अधिक रुचि दिखा रही है। इसी नाराजगी के कारण ग्रामीण कई घंटों तक मौके पर डटे रहे और स्कॉर्पियो को हटाने नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि स्कॉर्पियो को भी भारी नुकसान पहुंचा। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में परिहार थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles