Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्थगित प्रक्रिया पूरी, चार विद्यालयों में नई समिति का गठन, परती में फिर स्थगित

भास्कर न्यूज | केतार पूर्व में स्थगित कर दिए गए चार सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को झारखंड विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) गाइडलाइन-2026 के तहत पुनर्गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमावाडीह, राजकीय मध्य विद्यालय सिंहपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोसडीहरा तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय केतार में आमसभा आयोजित कर लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परती में भीड़भाड़ और नोकझोंक के कारण बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि इन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित तिथि पर एसएमसी का पुनर्गठन नहीं हो सका था। इसके बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक , प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) केतार ने 31 जुलाई की नई तिथि निर्धारित करते हुए चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमावाडीह में संगीता प्रजापति को अध्यक्ष, सुनैना देवी को उपाध्यक्ष तथा शीला कुंवर को संयोजिका चुना गया। राजकीय मध्य विद्यालय सिंहपुर में बनाने उदय राम को अध्यक्ष, संगीता देवी को उपाध्यक्ष तथा रंजीता देवी को संयोजिका निर्वाचित किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोसडीहरा में मंजू देवी को अध्यक्ष, बिंदु राम को उपाध्यक्ष तथा रेणु देवी को संयोजिका बनाया गया। वहीं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में अध्यक्ष अमृता देवी एवं उपाध्यक्ष कंचन देवी को बनाया गया। उधर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परती में आमसभा के दौरान अधिक भीड़ और अभिभावकों के बीच नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसे देखते हुए प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक बृजेश कुमार राय एवं तसलीम अहमद ने बैठक को स्थगित कर दिया। अब वहां एसएमसी पुनर्गठन की नई तिथि विभाग द्वारा निर्धारित किए जाने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles