भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में गुरुवार से समर कैंप 2026 का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस समर कैंप में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समर कैंप के अंतर्गत म्यूरल पेंटिंग, फोटो कोलाज, स्टोन पेंटिंग एवं डिजाइनिंग, नृत्य तथा न्यूज मेकिंग जैसी अनेक रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया। म्यूरल पेंटिंग एवं फोटो कोलाज के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों को प्रस्तुत किया। स्टोन पेंटिंग एवं डिजाइनिंग गतिविधि में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली। वहीं इस दौरान नृत्य का भी आयोजन हुआ। न्यूज मेकिंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने समाचार लेखन, रिपोर्टिंग व प्रस्तुति कौशल का भी प्रस्तुति दिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह समर कैंप 14 मई से 19 मई तक चलेगी और 20 मई को बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक दिन कैंप की शुरुआत एक्सरसाइज और खेलकूद के से होगा। वहीं पहला दिन बच्चों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग दी गई। इसी अवसर पर वॉलंटरी ब्लाड डोनेट एसोसिएशन झारखंड द्वारा थैलेसीमिया जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को थैलेसीमिया बीमारी, उसके कारण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में लगी मस्ती की पाठशाला, ग्रीष्मकालीन िशविर शुरू