Thursday, August 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में युवक की धारदार हथियार से हत्या:शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने ली जान, आरोपी गिरफ्तार


हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के सिझुआ बिरहोर टोला में गुरुवार को एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद के बाद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान सिझुआ बिरहोर टोला निवासी सुनील बिरहोर के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी विजय बिरहोर भी इसी टोला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि नशे की हालत में विजय बिरहोर ने धारदार हथियार से सुनील बिरहोर पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण सुनील बिरहोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही ईचाक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच), हजारीबाग भेज दिया। ईचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी विजय बिरहोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद बिरहोर टोला में शोक का माहौल है, और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles