Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद या आपसी रंजिश : पुलिस

भास्कर न्यूज|डुमरी जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरावल पुराबटोली में सोमवार को एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने 52 वर्षीय महिला की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पर किसी भारी पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद, आपसी रंजिश या अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और समयबद्ध जांच से ही लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles