Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हेलीकॉप्टर से पर्यटक कर सकेंगे राजगीर की सैर:शाही 'इको टूर पैकेज' शुरू, शाही अंदाज में उठा सकेंगे खूबसूरत वादियों का लुत्फ


बिहार की ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी राजगीर अब पर्यटकों के लिए और भी करीब हो गई है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों के लिए एक अत्यंत आकर्षक और सुविधाजनक ‘एक्सक्लूसिव बिहार दर्शन हेली इको टूर पैकेज’ की शुरुआत की है। इस सेवा के माध्यम से अब पर्यटक पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए मात्र 30 मिनट में राजगीर पहुंच सकेंगे। यह पैकेज उन लोगों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, जो राजगीर की खूबसूरत वादियों का लुत्फ शाही अंदाज में उठाना चाहते हैं। पर्यटन निगम के कार्यक्रम के अनुसार, पटना एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर महज आधे घंटे में यानी सुबह 10:30 बजे पर्यटकों को राजगीर पहुंचा देगा। इस एक रात और दो दिन के पैकेज की शुरुआत पहले दिन रोपवे, विश्व शांति स्तूप और राज्य के पहले इको टूरिस्ट प्लेस घोड़ाकटोरा की सैर से होगी। इसके बाद पर्यटकों को होटल तथागत विहार में ठहराया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद सैलानी पांडू पोखर, गर्म कुंड, वेणुवन, वीरायतन और जापानी मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दूसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद पर्यटकों को राजगीर के सबसे चर्चित आकर्षणों—नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज और जू सफारी की सैर कराई जाएगी।
इस संपूर्ण पैकेज में हेलीकॉप्टर सेवा के साथ-साथ सभी दर्शनीय स्थलों का प्रवेश शुल्क, होटल में डीलक्स रूम की सुविधा और सुबह का बुफे नाश्ता शामिल है। इसके अलावा पर्यटकों को घुमाने के लिए एक पेशेवर टूरिस्ट गाइड और स्थानीय भ्रमण के लिए सेडान या एसयूवी कार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा के विकल्प पर निर्भर करेगा किराया इस टूर पैकेज का किराया यात्रियों की संख्या और यात्रा के विकल्प पर निर्भर करेगा। यदि कोई पर्यटक दोनों तरफ की यात्रा हेलीकॉप्टर से करता है, तो प्रति व्यक्ति खर्च 16,800 से 27,200 रुपये के बीच होगा। वहीं, एक तरफ हेलीकॉप्टर और वापसी में कार की सुविधा चुनने पर खर्च 14,500 से 28,900 रुपये के बीच तय किया गया है। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि इस पैकेज का मुख्य उद्देश्य देसी और विदेशी पर्यटकों को राजगीर के पर्यटन स्थलों से सुगमता से जोड़ना है। यह पैकेज उन पर्यटकों के लिए बेहद लाभप्रद होगा, जो कम समय में राजगीर के प्रमुख स्थलों को व्यवस्थित रूप से घूमना और ठहरना चाहते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles