Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

1001 Women Carry Kalash for Shrimadbhagwat Katha in Begusarai

बेगूसराय के सदर प्रखंड अंतर्गत राजौड़ा पंचायत के सिकंदरपुर वार्ड संख्या 10 में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सुबह करीब 8:15 बजे राम-जानकी मंदिर सेवा ट्रस्ट ठाकुरबाड़ी, सिकंदरपुर परिसर से शुर

.

कलश यात्रा में 1001 महिलाओं और श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना रहा। शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से निकलकर हरदिया दुर्गा मंदिर, एसएच-55 मार्ग, एख्तियारपुर राजौड़ा चौक और जीनेदपुर का भ्रमण करते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी परिसर में संपन्न हुई।

रास्ते भर आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ठाकुरबाड़ी के संयोजक श्री श्री 1008 महंत राम नरेश दास ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि कथा वाचन के लिए अयोध्या से राष्ट्रीय संत आशीष कुमार बापू पधारेंगे, जो ‘सनातन शौर्य गाथा’ के लेखक भी हैं। महंत राम नरेश दास ने बताया कि कथा का आयोजन 8 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में पंचायत के कई लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में ओमराज बाबू, कौशल सिंह, डॉ. अजीत कुमार, गुलशन कुमार, कैलाश सिंह, प्रोफेसर रानी कुमारी, सोनी कुमारी, नंदकिशोर राय, मुकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग सहयोग कर रहे हैं। वहीं, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजय शंकर कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे।

आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम आठ दिनों तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles