Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

11,658 Cylinders Available; DM Raids 6 Agencies

अररिया में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 11,658 गैस सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है। आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है।

.

इसी क्रम में, जिला प्रशासन ने रविवार को जिले की 6 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गैस आपूर्ति व्यवस्था में सख्ती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

पंचायत भवनों में कंट्रोल रूम स्थापित

उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के तहत तीन-तीन वार्डों के क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं।

गैस एजेंसी।

गैस एजेंसी।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान हेतु 17 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 295 का समाधान कर दिया गया है, जबकि लंबित 70 मामलों के शीघ्र निपटान के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। तेल एवं प्राकृतिक गैस की समस्याओं के मद्देनजर, वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इसके लिए रसोइयों और कैटरर्स के वाणिज्यिक गैस के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।

यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता पर जोर दिया गया और नागरिकों से घबराहट न फैलाने की अपील की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles