पूर्णिया के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने स्मैक की खेप पकड़ी है। पुलिस ने 126 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धंधेबाज को पकड़ा। धंधेबाज के पास से स्मैक की खेप के अलावा एक मोबाइल फोन और 20,500 रुपये कैश भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान अमरनाथ महतो के रूप में हुई है। वो कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के वार्ड 2 का निवासी है। घटना की जानकारी देते हुए मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि इलाके में नशीले पदार्थ की सप्लाई की जा रही है। इसी इनपुट पर पुलिस ने गाड़ी जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक बाइक को रुकवाया, जिस पर सवार धंधेबाज की तलाशी लेने पर उसके पास से 126 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 20,500 रुपये कैश बरामद किए गए। सामान को कब्जे में ले लिया पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर सामान को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में ये मामला नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक कहां से लाता थाऔर किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
126 ग्राम स्मैक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार:एक मोबाइल फोन-20,500 रुपये कैश भी बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई