Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

3 साल के मासूम की पोखरे में डूबने से मौत:गोपालगंज में भाई ने बचाने की कोशिश की, दादा के पीछे-पीछे खेत की जा रहा था


गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव के पास एक पोखरे में डूबने से साढ़े तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसरी गांव निवासी बाल्मीकि कुमार सहनी के बेटे संजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों भाई रास्ता भटक कर पोखरे के पास पहुंचे घटना के संबंध में बताया गया कि मासूम संजीत अपने पांच वर्षीय बड़े भाई के साथ दादा के पीछे-पीछे खेत की ओर जा रहा था। दादा को इसका पता नहीं चला। कुछ दूर जाने के बाद दोनों भाई रास्ता भटक गए और एक पोखरे के पास पहुंच गए। संजीत उसी पोखरे में गिरकर डूबने लगा। इस दौरान उसके बड़े भाई ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका और संजीत पानी में समा गया। बच्चों के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी भाई के डूबने के बाद वह डर गया और दियारा की तरफ जाकर छिप गया। इधर, परिजनों ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। जब बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने संजीत के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई है। संजीत दो भाइयों में छोटा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles