Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

89 वर्षीय किसान की ट्रेन से कटकर मौत:जमुई में बरियारपुर के पास हादसा, पुलिस जांच में जुटी


जमुई के किउल-जसीडीह रेलखंड पर एक 89 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रविवार रात बरियारपुर तीन पुलिया के पास हुई, जब एक बुजुर्ग का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की पहचान झाझा प्रखंड के धमाना गांव निवासी भरोसी यादव (89 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि 28 फरवरी को गांव के ही शिबू यादव उन्हें आधार कार्ड संबंधित काम के लिए जमुई लाए थे। काम पूरा होने के बाद भरोसी यादव ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर तीन पुलिया के समीप वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles