Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दीप प्रज्वलन में नहीं बुलाए जाने पर शुरू हुआ विवाद:योग दिवस कार्यक्रम में कोडरमा विधायक हुई नाराज, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी


कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड स्थित सीएम प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब स्थानीय विधायक को मंच पर दीप प्रज्वलन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। कार्यक्रम में कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, उपायुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें केवल चुनिंदा अतिथियों को मंच पर बुलाया गया। इसी दौरान विधायक डॉ. नीरा यादव को नजरअंदाज किए जाने से मामला गरमा गया। विधायक ने जताई कड़ी आपत्ति मंच से अलग रखे जाने पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से लगातार योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेती रही हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम था। इसके बावजूद न तो मंच पर उनका नाम प्रदर्शित किया गया और न ही उनकी तस्वीर लगाई गई। विधायक ने इसे व्यक्तिगत अपमान बताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही प्रशासनिक स्तर पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कार्यक्रम का सम्मान करते हुए रुकीं डॉ. नीरा यादव ने स्पष्ट कहा कि वह इस व्यवहार से आहत होकर कार्यक्रम छोड़कर जा सकती थीं, लेकिन यह प्रधानमंत्री से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन था, इसलिए उन्होंने कार्यक्रम में बने रहना उचित समझा। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल असम्मानजनक है, बल्कि प्रोटोकॉल की अनदेखी भी है। विधायक ने चेतावनी दी कि वह इस मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगी ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो। कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि बाद में योगाभ्यास का कार्यक्रम सामान्य रूप से संपन्न कराया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles