Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद- 80 की रफ्तार से थार ने बच्चे को कुचला:घटनास्थल पर मौत, स्कूल से लौट सामान लेने गया था; गाड़ी समेत ड्राइवर फरार, परिजन का हंगामा


औरंगाबाद के दानी बिगहा के पास सोमवार दोपहर 80 की रफ्तार में जा रहे एक थार ने 5 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटने के बाद सामान लेने के लिए दुकान गया था। लौटने के दौरान जब वो सड़क पार कर रहा था, थार सवार ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद ड्राइवर थार समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान कंचनपुर (देव) थाना क्षेत्र के चेता बिगहा गांव निवासी सुबोध सिंह के पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है। मृतक के मामा आयुष कुमार ने बताया कि आदित्य का परिवार वर्तमान में औरंगाबाद शहर के ब्लॉक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। अस्पताल के बाहर परिजन की 2 तस्वीरें पिता दिल्ली में पेशे से ड्राइवर, मां इलाज के लिए बनारस गई आदित्य के पिता सुबोध सिंह दिल्ली में पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि उसकी मां लालसा इलाज के सिलसिले में बनारस गई हुई है। सोमवार को आदित्य स्कूल से दोपहर में कमरे पर लौटा था। इसके बाद वह तैयार होकर पैदल किराना दुकान से सामान खरीदने निकला था। बताया गया कि दानी बिगहा के पास वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान रमेश चौक की ओर से महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रही तेज रफ्तार थार अनियंत्रित हो गई और आदित्य को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजन ने अस्पताल के पास बच्चे के शव को रखकर जमकर हंगामा किया और आरोपी थार ड्राइवर को पकड़कर कार्रवाई की मांग की। मासूम को अस्पताल ले गए लोग, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित थार की टक्कर से आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोग तत्काल उसे उठाकर सदर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन के अनुसार आदित्य तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई सूर्या कुमार और बहन संजना कुमारी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों से आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस, फरार थार चालक की तलाश नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद थार चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। फुटेज के आधार पर थार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से चेता बिगहा गांव में भी शोक की लहर है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क किनारे यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles