Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

WB Municipal Election: दुर्गा पूजा के बाद इस दिन जारी होगी बंगाल निकाय चुनाव की अधिसूचना, आयोग ने शुरू की तैयारी

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

राज्य में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव के पहले चरण में कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों के साथ पांच नगरपालिकाओं में चुनाव होने की संभावना है. राज्य निर्वाचन आयोग (एसइसी) ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त कृष्णा गुप्ता ने शुक्रवार को छह जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और जिला नगरपालिका निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की.

मुख्य बातें

  • -पहले चरण में कोलकाता, हावड़ा, पांच नगरपालिकाओं में होंगे निकाय चुनाव
  • -राज्य चुनाव आयुक्त कृष्णा गुप्ता ने छह जिलों के डीएम के साथ की बैठक

इन पांच पालिका के होंगे चुनाव

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों के अलावा बाली, कालिम्पोंग, कर्सियांग, धुपगुड़ी और हल्दिया नगरपालिकाओं में चुनाव कराये जाने की संभावना है. उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा उचित समय पर की जायेगी. पूजा के बाद अक्तूबर के अंत तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी किये जाने की संभावना है.

अक्टूबर में आरक्षण की प्रक्रिया होगी पूरी

आयोग के अनुसार, कोलकाता नगर निगम अधिनियम, 1980 और हावड़ा नगर निगम अधिनियम, 1980 की अनुसूची-2 में आवश्यक संशोधन का काम पूरा हो चुका है. वहीं, कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, धुपगुड़ी, हल्दिया और झाड़ग्राम नगरपालिकाओं के परिसीमन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है. निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया फिलहाल जारी है.

अगले माह आयेगा आरक्षण रोस्टर

कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों के लिए आरक्षण सूची को अंतिम रूप देकर फॉर्म-बी के माध्यम से सात अक्तूबर को प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, नगरपालिकाओं के लिए आरक्षण की अंतिम सूची छह अक्तूबर को प्रकाशित की जायेगी. आयोग ने बताया कि आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कानून और रोटेशनल रोस्टर के आधार पर की जा रही है.

नवंबर में आयेगी वोटर की अंतिम सूची

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक जुलाई तक अद्यतन की गयी मतदाता सूची को अक्तूबर के पहले सप्ताह में आधार बनाया जायेगा. आयोग के अनुसार, मतदाता सूची का मसौदा अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में प्रकाशित किया जायेगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची नवंबर के पहले सप्ताह में प्रकाशित होने की संभावना है.

संवेदनशील बूथों पर फोकस

बैठक में नगरपालिकाओं की सीमा के पुनर्निर्धारण और सीटों के आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. आयोग ने अक्तूबर के पहले सप्ताह तक सेक्टर व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया है. चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया. आयोग संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान और वहां आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारी कर रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले चुनाव के खर्च का ब्योरा भी मांगा

राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की ओर से जमा किये गये चुनावी खर्च के विवरण से संबंधित जानकारी भी मांगी है. संबंधित जानकारी आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में जमा करनी होगी.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

The post WB Municipal Election: दुर्गा पूजा के बाद इस दिन जारी होगी बंगाल निकाय चुनाव की अधिसूचना, आयोग ने शुरू की तैयारी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles