Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में ब्राउन शुगर बेचते दो युवक गिरफ्तार:जिला स्कूल के पास खंडहरनुमा मकान से 25 हजार की ब्राउन शुगर बरामद


गुमला पुलिस ने जिला स्कूल के पास एक खंडहरनुमा मकान में छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार, दोनों वहां नशीले पदार्थों का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अमित कुमार साहू (लोहरदगा रोड) और 29 वर्षीय जगदीश उरांव उर्फ मुन्ना उरांव (करमटोली सरहुल नगर) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दंडाधिकारी मनीष कुमार की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अमित साहू और जगदीश उरांव दोनों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ब्राउन शुगर कहां से आई थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी दिनेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक तरुण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक श्याम लाल पूरती सहित गुमला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles