Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खुलासा . आदित्यपुर थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने चंद घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, तीन गिरफ्तार


सरायकेला| आदित्यपुर के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगातार दो दिनों में दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को परिसर के तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान किशन देव साहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गम्हरिया ब्लॉक के समीप किराए के मकान में रहता था। एक ही परिसर में लगातार दूसरे दिन शव मिलने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले इसी परिसर के समीप एक खेत में एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पहली घटना के बाद अब तालाब में दूसरी लाश मिलने से पुलिस की कार्यशैली और घटनास्थल पर की गई तलाशी पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर एक ही स्थान पर लगातार दो शव कैसे मिल रहे हैं। क्या पहली घटना के बाद पूरे परिसर की गंभीरता से तलाशी ली गई थी? पहले शव की बरामदगी के दौरान थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद अब पुलिस के सामने दोनों मामलों की गहन जांच करना चुनौती है। घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना भी चुनौती है। स्थानीय लोग भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। भास्कर न्यूज | सरायकेला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिले शव के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान शांतिनगर निवासी रंथू महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वेतन के पैसों को लेकर हुए विवाद में उसके तीन सहकर्मियों ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि 13 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शव बरामद होने के बाद मृतक की पत्नी दुखनी महतो के बयान पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि मृतक और तीनों आरोपी एक ही कंपनी में काम करते थे। वेतन मिलने के बाद सभी शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान रुपयों को लेकर विवाद हुआ। विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को आशंका थी कि रंथू उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। इसके बाद आरोपियों ने उसे कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में ले जाकर उसकी ही शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने मृतक के वेतन के रुपये और मोबाइल फोन भी ले लिए। मामले में शांतिनगर निवासी शंकर सरदार (30), रवि महतो (32) और भीम महतो (35) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 11 हजार रुपये नकद, मृतक समेत चारों के मोबाइल फोन, और हत्या में प्रयुक्त शर्ट बरामद की है। मामले के उद्भेदन में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत एसआईटी की अहम भूमिका रही। एसपी ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles