Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज के व्यक्ति की साउथ अफ्रीका में मौत:शव भारत लाने के लिए कंपनी ने मांगे 8 लाख रुपए; छुट्टी के लिए 3 लाख मांगने का भी आरोप


गोपालगंज के सदर प्रखंड के भीतभेरवा वार्ड नंबर 14 निवासी 40 वर्षीय सूनेश राम की साउथ अफ्रीका में मौत हो गई। महज छह महीने पहले परिवार के बेहतर भविष्य और आजीविका की उम्मीद लेकर विदेश गए सूनेश की मौत से घर में कोहराम मचा है। बूढ़ी मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि कंपनी ने बीमार होने पर उन्हें घर लौटने के लिए छुट्टी नहीं दी। अब शव भारत भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। सिर में तेज दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, सूनेश राम साउथ अफ्रीका की वेस्ट अंगोला मेटल कंपनी में वेंडर के तौर पर काम करते थे। कुछ समय पहले उनके सिर में लगातार तेज दर्द होने लगा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, स्वास्थ्य खराब होने पर सूनेश ने कंपनी प्रबंधन से घर लौटने के लिए छुट्टी मांगी थी। आरोप है कि कंपनी ने उन्हें घर भेजने के बदले 3 लाख रुपए की मांग की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इतनी बड़ी रकम नहीं जुटा सका। परिजनों का आरोप है कि छुट्टी नहीं मिलने और समय पर इलाज की सुविधा नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। सहकर्मियों ने फोन कर दी मौत की खबर परिजनों का कहना है कि सूनेश राम की मौत की आधिकारिक सूचना कंपनी ने उन्हें नहीं दी। वहां साथ काम करने वाले अन्य भारतीय मजदूरों ने फोन कर परिवार को इसकी जानकारी दी। इस खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के एक छोटे बेटे और एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। शव भारत लाने के लिए मांगे 8 लाख रुपए परिजनों का आरोप है कि सूनेश की मौत के बाद अब कंपनी उनका पार्थिव शरीर भारत भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए मांग रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह इतनी बड़ी रकम जुटा सके। परिजनों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती शव को अपने गांव लाकर अंतिम दर्शन करने की है। उन्होंने कंपनी पर सूनेश को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार इस मामले में शोकाकुल परिजनों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्थानीय जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि सूनेश राम का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवार अपने गांव में उनका अंतिम संस्कार कर सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles