Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में बारिश के बीच नमाज अदा की गई:पूर्व विधायक अजित शर्मा ईदगाह पहुंचे, गले मिलकर दी मुबारकबाद; शहर में पुलिसबल की तैनाती


भागलपुर में बड़े ही उल्लास से ईद मनाई जा रही है। ततारपुर समेत अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश के बीच विशेष नमाज अदा की गई। शहर के प्रमुख ईदगाह में बच्चे और बुजुर्ग समेत हजारों लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी। अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। नाथनगर से आरजेडी पूर्व विधायक अली अशरफ सिद्दीकी और कांग्रेस पूर्व विधायक अजित शर्मा ईदगाह पहुंचे। गले लगकर लोगों को ईद की मुबाकरबाद दी। बुनकर संघ के अध्यक्ष जिया उल रहमान, अल्पसंख्यक कल्याण विकास परिषद के सचिव डॉ. अनवर उल हक तथा मौलाना मुफ्ती मोहम्मद जमशेद ने आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। गिले-शिकवे भुलाकर मुबारकबाद दी शांति समिति के सदस्य मो. तकी जावेद ने कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। एक महीने तक रमजान में रोजा रखने और इबादत करने के बाद ईद मनाई जाती है, जिसे अल्लाह की ओर से इनाम का दिन माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं और समाज में सद्भाव को मजबूत करते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह मैदान और आसपास के क्षेत्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते दिखे। वरीय पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। नाथनगर के मुस्लिम बहुल इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles