Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Darbhanga Woman Duped Rs 2.65 Lakh by Facebook Marriage Scam

दरभंगा में महिला के साथ साइबर ठगी हुई है। फेसबुक के जरिए शादी का झांसा देकर ठगों ने एक विधवा महिला को 2.65 लाख रुपए का झांसा दिया। पीड़िता के आवेदन पर साइबर थाना में आज प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्लाह निवासी एक निजी कंपनी के शोरूम में कार्यरत हैं। इन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई 2025 को फेसबुक पर एक विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर +923061955538 पर संपर्क किया। संपर्क करने वाले व्यक्ति ने खुद को “राज खुराना” बताया और उनसे बातचीत शुरू कर दी।

साइबर डीएसपी ने बताया कि महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज हो गया है।

साइबर डीएसपी ने बताया कि महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज हो गया है।

पहली बार महिला ने भेजे 16 हजार रूपए

आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को विश्वास में लिया और 29 जुलाई 2025 को दरभंगा आने की बात कही। उसी दिन सुबह उसने फोन कर खुद को दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम में फंसा बताया और तत्काल 16,000 रुपये की मांग की। महिला ने भरोसा कर यूपीआई के माध्यम से पैसे भेज दिए।

एक अन्य नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को कस्टम अधिकारी बताकर 50,000 रुपये की मांग की गई। महिला ने फिर से पैसे भेज दिए। इसके बाद 39,000 रुपये और फिर 10,000 रुपये की मांग कर वसूले गए।

इतना ही नहीं, ठगों ने शाम में फिर फोन कर 1.50 लाख रुपये की मांग की और पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में रकम ट्रांसफर करवा ली। इस तरह अलग-अलग माध्यमों से कुल 2.65 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

कुछ समय बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान संबंधित खातों में से करीब 47,888 रुपये और 35,106 रुपये होल्ड होने की जानकारी मिली है।

साइबर डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंकिंग डिटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles