Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रक्सौल में बिजली बिल सुधार के लिए लगेगा कैंप:अप्रैल से हर सोमवार-शुक्रवार होगा आयोजन, सुबह 11 बजे से सुनी जाएगी समस्याएं


नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत, रक्सौल विद्युत प्रमंडल के सभी कार्यालयों में अप्रैल माह से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य बिजली बिलों से संबंधित त्रुटियों और अन्य शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करना है। सोमवार-शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लगेगा शिविर विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ये शिविर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित होंगे। रक्सौल विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रशाखा कार्यालयों में उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इन शिविरों में बिजली बिल सुधार, नए कनेक्शन, स्मार्ट प्री-पेड मीटर से संबंधित समस्याएं, कृषि कनेक्शन और ‘पीएम सूर्य घर योजना’ से जुड़े आवेदनों का निपटारा किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य है कि उपभोक्ताओं को अपनी छोटी-छोटी शिकायतों के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, जिससे राजस्व वसूली में भी तेजी आएगी। 3 दिनों के अंदर किया जाएगा समाधान कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, जिन मामलों में मीटर जांच या स्थल निरीक्षण की आवश्यकता होगी, उनका समाधान अधिकतम 3 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से कर दिया जाएगा। अगले दो महीनों के भीतर लंबित सभी शिकायतों के पूर्ण समाधान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान की गंभीरता को देखते हुए, प्रत्येक अंचल के वरीय प्रबंधक (राजस्व) को कैंप का ‘नोडल पदाधिकारी’ नियुक्त किया गया है। प्रत्येक शिविर की समाप्ति के बाद प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। स्थानीय विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अप्रैल माह में इन शिविरों में पहुंचकर अपनी बिजली संबंधी सभी समस्याओं का समाधान कराएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles