Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिष्टुपुर तालाब में हजारों मछलियां मृत मिलीं:शहर में लगातार दूसरी घटना, स्वर्णरेखा नदी में भी मरी थीं मछलियां


शहर में मछलियों की लगातार हो रही मौत ने चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को बिष्टुपुर के धातकीडीह स्थित एक तालाब में हजारों मछलियां मृत पाई गईं। कुछ दिनों पहले स्वर्णरेखा नदी में भी हजारों मछलियां मृत मिली थीं, जिससे पर्यावरण और जल प्रदूषण को लेकर सवाल खड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने सुबह तालाब के किनारे बड़ी संख्या में मृत मछलियों को उपलाता देखा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही नगर प्रशासन और मत्स्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और घटना के कारणों की पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में पानी में ऑक्सीजन की कमी या किसी जहरीले तत्व की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने तत्काल तालाब में दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है, ताकि शेष मछलियों को बचाया जा सके और पानी को शुद्ध किया जा सके। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। शहर में लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और वे जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles