Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत:बाथरूम में मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या करने का आरोप


औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में आज एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घर के बाथरूम से उसका शव बरामद किया है। घमायके पक्ष ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है। मृतका की पहचान इब्राहिमपुर गांव निवासी बिट्टू सिंह की पत्नी काजल कुमारी (25) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। एक साल पहले हुई थी शादी घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की देर शाम मृतका के मायके पक्ष के लोग इब्राहिमपुर पहुंचे। मृतका के चाचा नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि काजल के पिता शिवकुमार सिंह का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2025 को काजल की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार इब्राहिमपुर निवासी प्रमोद सिंह के बेटे बिट्टू सिंह के साथ की गई थी। दोनों के शादी के अभी एक साल भी पूरा नहीं हुए थे। उनकी तीन मां की एक मासूम बेटी भी है। शादी के समय ससुराल पक्ष को उपहार स्वरूप दहेज भी दिया गया था।मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर काजल को प्रताड़ित करने लगे थे। बार-बार बकाया राशि की मांग की जाती थी और नहीं देने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। काजल की गला दबाकर हत्या का आरोप परिजनों के अनुसार ससुराल वालों की हरकतों से तंग आकर काजल पिछले कुछ दिनों से मायके जाने की बात कह रही थी, लेकिन ससुराल वाले उसे जाने नहीं दे रहे थे।मंगलवार को जब खरमास खत्म हुआ तो काजल ने अपने पति से मायके भेजने की बात कही। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उससे आभूषण घर पर ही छोड़कर जाने को कहा, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। मायके पक्ष का दावा है कि इसी विवाद के दौरान काजल की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जब परिजन पहुंचे तो ससुराल वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, जिससे शक और गहरा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ससुराल पक्ष के लोग बोले- बार-बार मायके जाने की जिद करती थी ससुराल पक्ष का कहना है कि काजल मायके जाने को लेकर जिद कर रही थी। पति की ओर से कुछ समय बाद भेजने की बात कहने पर वह नाराज हो गई और बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने हत्या के आरोपों को निराधार बताया है। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला संदिग्ध है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है और गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles